G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के पलवा हार गांव के समीप होटल से खाना खाकर रोड पार कर रहे युवक को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रारी गांव निवासी जग्गू का 20 वर्षीय पुत्र श्री चंद जो ट्रैक्टर में पलीदारी कर अपने परिवार के भरण पोषण में सहयोग करता है।

रोज की भांति कल भी वह ट्रैक्टर में।पल्लेदारी करने गया था। तभी बीती रात वह पलवा हार गांव के समीप होटल पर खाना खाकर रोड पार कर वापस ट्रैक्टर पर जा रहा था। तभी रोड से गुजरे बाइक सवार ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से श्री चन्द गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share