उत्तर प्रदेश फतेहपुरजिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के देवरी गाँव की मोड़ के समीप बीती रात निमंत्रण खाकर वापस घर लौट रहे युवक को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेरा गढ़ीवा संग्रामपुर गांव निवासी चंद्रपाल का 40 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार बीती रात देवरी गांव निमंत्रण में गया था।

वहां से पैदल वापस घर लौटते समय जब वह रोड पर पहुंचा तभी चार पहिया वाहन ने उसको टक्कर मार दिया। जिससे वह रोड पर गिरकर घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और फोन कर हादसे की जानकारी सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

