उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बक्शपुर बड़नपुर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर पहुंचकर घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के फुलवा मऊ गांव निवासी राम सुंदर सेवक 18 वर्षीय पुत्र नमन कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के बक्शपुर बड़नपुर गांव के समीप पहुंची। तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक नमन कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया, हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलट हरी बाबू ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share