उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर पानी टंकी के समीप अपने घर की छत पर छज्जे के पास से निकली हाईटेंसन लाइन की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप मच गया। तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर पानी टंकी के समीप निवासी शब्बीर अहमद का 38 वर्षीय पुत्र रानू अपने घर की छत पर छज्जे से नीचे कुछ फेंक रहा था।

तभी छज्जे के ऊपर से निकली हाईटेंसन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको ई-रिक्शे पर सवार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share