उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के वाहिदपुर गांव के समीप पिकअप ने मोपेड बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे मोपेड सवार गिरकर घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के वाहिदपुर गाँव निवासी कुंज बिहार का 50 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार मोपेड बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

तभी गांव के समीप पिकअप ने उसकी मोपेड को टक्कर मार दिया। जिससे अशोक रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!