उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुसार दिनांक 22.02.2026 को जनपद में मेगा विधिक सहायता एव सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद न्यायालय के सभागार में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ0 टी0 सी0 (सीएडब्लू) कोर्ट संख्या–I फतेहपुर अशोक कुमार XII, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव पलाश गांगुली की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि इस मेगा शिविर के आयोजन के पहले इस जनपद के विभिन्न स्थलों पर जैसे तहसील सदर, कलेक्ट्रेट फतेहपुर, तहसील बिन्दकी एंव तहसील खागा में दिनांक 06.02.2026, 10.02.2026 एंव 13.02.2026 को प्री-कैम्प का आयोजन किया जायेगा जिसका उद्देश्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं यथा निर्बल वर्ग, दिव्यांग, बच्चे, स्त्री, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एंव अनुसूचित जनजाति का चिन्हीकरण एंव पंजीकरण है। अन्ततः दिनांक 22.02.2026 को फतेहपुर में मेगा शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमें प्रत्येक पंजीकृत लाभार्थी को उन योजनाओं का लाभ वितरित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद फतेहपुर के समस्त निवासियों से यह आग्रह है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुये बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्री-कैम्प में अपना पंजीकरण करवाये एवं मेगा शिविर में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ प्राप्त करे। इस मौके पर सम्बन्धितगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

