G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अंजू प्रजापति, सदस्या, उत्तर प्रदेश, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में जन सुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई में दूर दराज से आई हुई महिलाओं की समस्याओं को सुना और जनसुनवाई के दौरान 12 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त शिकायतों को संबंधितों को अग्रसरित करते हुए कहा कि शिकायतो का गुणवत्तापूर्ण, प्राथमिकता के आधार पर ससमय संवेदनशीलता के साथ निस्तारण कराए, के पश्चात पिछली जन सुनवाई में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जन सुनवाई के दौरान महिलाओं को विधिक संबंधी जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को शत प्रतिशत लाभान्वित किया जाय साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी , महिला थानाध्यक्ष, प्रोबेशन कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share