उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जाति के परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष बडे़ पैमाने पर गरीब परिवारों की ब्लॉक स्तर पर सूची बना कर शासन भेजी गई थी। जिसमें बड़ी संख्या में गरीब और कमजोर परिवारों की आमदनी बढने के लिए बैक यार्ड पोल्ट्री योजनान्तर्गत के दो दर्जन गरीब परिवार की महिलाओं को निशुल्क मुर्गी के चुच्चे वितरण किया गया। हसवा विकास खंड क्षेत्र के हसवा कस्बे में राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर में पशु चिकित्सा अधिकारी डा. राजेश कुमार, एवं पशु चिकित्सा अधिकारी अभय राज सिंह ने बैक यार्ड पोल्ट्री योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति की महिलाओं को सूचना दी गई कि बुधवार को दोपहर में मुर्गी के चुच्चे निशुल्क दिए जायेगें। जिसमें गरीब महिलाओं और स्वयं सहायता की गरीब महिलाओं के लाभार्थियों को एक बोरी स्टार्टर राशन और एक डिब्बे में 50 मुर्गी के बच्चे दिया गया। गाँव की देवरती, चंदा देवी, उमा देवी, सुधा देवी सानो चौधरी सहित दो दर्जन से अधिक महिलाओं को जब मुर्गी चुच्चे सरकार द्वारा फ्री मिले तो चेहरें में खुशियाँ दौड़ पडीं। वही पशु चिकित्सा अधिकारियों ने महिलाओं को बताया कि अपने अपने घर में ले जा कर मुर्गी के चुच्चे को सबसे पहले पानी में गुड़ मिला कर पिलाया जायेगा। और चौबीस घंटे के बाद उन चुजो को सरकार द्वारा दिया स्टार्टर राशन खिलाना शुरू करेंगे। नियमित रूप से पानी और भोजन जरूर दे। जिससे चुजे का सही वजन बढ़ सकें। सुरक्षा के लिए बंद जगह हो और लाइट जला कर रखें। बिल्ली और नेवला से सुरक्षित रखने के व्यवस्था ठीक तरह होनी चाहिये। पशु चिकित्सा अधिकारी डा. राजेश कुमार ने बताया कि विकास खंड क्षेत्र के गरीब महिलाओं और अनुसूचित जाति की महिलाओं को बैक यार्ड्स योजना के अनुसार दो दर्जन से अधिक अनुसूचित जाति के परिवारों निशुल्क चुच्चे वितरण किया गया है। इस मुर्गी पालन करने से अडें की उत्पादन बढेगी तो गरीब परिवारों की आमदनी भी बढेगी।इस मौके पर हसवा पशु धन प्रसार अधिकारी अभय राज सिंह, थारियावं पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार, रवि पाडेय, अजित पाडेय सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

