उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थानां क्षेत्र के कस्बे के समीप ट्रैक्टर और कार की ज़ोरदार भिडन्त हो गई। ट्रैक्टर की टक्कर से कार के परखच्चे उड़कर खंती में जा गिरी। जिससे एक की मौके पर मौत हो गई और दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने एक को मृत घोषित करते हुए दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार पंजाब प्रान्त के लोधियाना जनपद के टिबबर रोड थानां क्षेत्र के न्यू प्रीत नगर मोहल्ला निवासी ओम प्रकाश का 55 वर्षीय पुत्र राम कुमार अपने 18 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार 24 वर्षीय पुत्री प्रेरणा देवी और पुत्री के 27 वर्षीय पति शशी शर्मा उर्फ शोनु पुत्र पप्पू शर्मा निवासी कौशाम्बी जनपद के कड़ा थानां क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गाँव हाल मुकाम लोधियाना सभी शिफ्ट डिजायर कार में सवार होकर फ़तेहपुर जनपद के असोथर थानां क्षेत्र में एक शादी समारोह में सामिल होने आए थे। आज सभी कार में सवार होकर वापस लोधियाना जाने लगे तभी असोथर कस्बे के समीप ट्रैक्टर और कार की ज़ोरदार भिडन्त हो गई। ट्रैक्टर की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए और कार रोड किनारे स्थित खंती में जा गिरी।

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी को तालाब से बाहर निकलाया जिसमें कार में सवार राज कुमार की मौके पर मौत हो गई थी। वही शशी शर्मा और मोहित की हालत गम्भीर थी। थानां पुलिस अपने सरकारी वाहन और एक प्राइवेट वाहन से घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने शशी शर्मा को मृत घोषित करते हुए गम्भीर रूप से घायल मोहित को प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतको के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share