उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर टूलप्लाजा के समीप बुधवार की रात आगे जा रहे ट्राला द्वारा ब्रेक मार देने पर पीछे से आ रही कार ट्राला में जा घुसी जिससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार इटावा जनपद के थाना फ्रेन्डस कालोनी मोहल्ला उड्डा ऊसर निवासी अईवरन सिंह का 25 वर्षीय पुत्र ऋषि अपनी चार पहिया से दोस्त को छोडने जनपद आया था। वापस लौटते समय जब वह टूल प्लाजा पंडित जी होटल के पास पहुंचा तभी आगे जा रहे ट्राला द्वारा अचानक ब्रेक लगा देने पर अनिंयत्रित होकर कार ट्राला में जा घुसी जिससे ऋषि की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

