उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अम्बापुर गांव के समीप बाइक सवार फ्लिपकार्ट वार्ड डिलेवरी बॉय को अज्ञात चार पहिया वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे डिलेवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी संदीप सिंह का 25 वर्षीय पुत्र सूर्य प्रताप सिंह फ्लिपकार्ट कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

आज वह बाइक पर सवार होकर डिलेवरी करने निकाला था जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अम्बापुर गांव के समीप पहुंची। तभी रोड से निकला अज्ञात चार पहिया वाहन उसकी को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे सूर्य प्रताप रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी पंकज सिंह व पायलट राजेश ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

By

Share
Share