Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के मलवां थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित ग्रीन वैली रेस्टोरेन्ट के सामने आज सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी छंगू का 20 वर्षीय पुत्र हमरमेन्दर अपनी ससुराल मलवां कस्बा आया था। बताते है कि सुबह 8ः30 बजे वापस लौटते समय जब वह मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर ग्रीन वैली रेस्टोरेन्ट के सामने पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पत्नी वन्दना के रो-रोकर बुरे हाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By