Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के अस्ती समीप रेवले लाइन पार कर रही लगभग महिला ट्रेन की चपेट में आ गयी। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने अज्ञात में महिला को पोस्ट मार्टम हाउस में रखवा कर शिनाख्त के प्रयास में लगी थी। शिनाख्त के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौप दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के कालिकन रोड़ मसवानी मोहल्ला निवासी स्व0 सरजू प्रसाद की 50 वर्षीय पत्नी प्रेमा देवी अपने रिश्तेदारी में जा रही थी। तभी रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गयी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौप दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By