G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाज़ीपुर थानां क्षेत्र निवासी एक युवक बाइको की भिडन्त में घायल हो गया तो उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नौगांव गांव निवासी रणधीर सिंह का 40 वर्षीय पुत्र दिलीप सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए कानपुर गया था। वहां से वापस लौटते समय जब उसकी बाइक चकेरी के समीप पहुंची तभी दूसरा बाइक सवार उसकी बाइक को कट मारते हुए निकल गया। जिससे दिलीप सिंह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना उसने अपने परिजनों को दिया।

घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे उसके परिजन घायल अवस्था उसको अपने वाहन से इलाज के लिए फतेहपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही साथ अस्पताल आये घायल के भाई अंकित ने घटना के बारे में बताया कि भाई किसी काम से कानपुर गया था। वहाँ से वापस लौटते समय चकरी में दूसरे बाइक सवार ने भाई की बाइक को कट मारते हुए निकल गया। जिससे वह घायल हो गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share