उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाने की पुलिस द्वारा बड़ौदा ग्रामीण बैकं के सामने बुजुर्ग से धोखाधड़ी करके बैग में रखे नोटों की गड्डी को बदल कर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 23,000/- रुपये बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना गाजीपुर पुलिस द्वारा आज मु0अ0सं0 285/25 धारा 319(2)/318(4)/303(2) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये आरोपी थाना क्षेत्र के शरकी गाँव निवासी रंगपाल सिंह के 35 वर्षीय पुत्र रोहित सिंह को खेसहन पुलिया से पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 23,000/- रुपये बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बी.एन.एस. की बढोत्तरी कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेजा गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share