उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियाव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर बिलंदा कस्बे के समीप आज सुबह अनियत्रित बाइक सवार किशोर गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार हथगाव कस्बा निवासी अमानउददीन का 17 वर्षीय पुत्र साहिल गुरूवार की सुबह बाइक से शहर किसी काम से आ रहा था।जब वह थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर बिलंदा कस्बे के समीप पहुचा तभी अनियत्रित होकर उसकी बाइक गिर जाने से वह गम्भीर रूप।से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share