उत्तर प्रदेश किशनपुर जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में महिला बीती रात अपने घर में सो रही थी। तभी जंगली सियार ने घर में घुसकर महिला पर हमला कर उसको घायल कर दिया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी हसन अली की 60 वर्षीय पत्नी बीती रात अपने घर में सो रही थी।

तभी देर रात घर में घुसकर जंगली सियार ने हमला कर उसको घायल कर दिया। हादसे की जानकारी उसके पुत्र अबरार को हुई तो तुरंत अपनी मां को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

