उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के घघौली गाँव के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रीत होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी राधे लाल की 65 वर्षीय पत्नी विद्यवती रिश्तेदारी में बिन्दकी गयी थी।

बताते है कि आज दोपहर लौटते समय राधानगर ई-रिक्शा में बैठकर गांव जा रही थी। जब वह राधानगर थाने के घघौली के पास पहुंची तभी रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार वृद्धा घायल हो गयी। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share