उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के कस्बे के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थानां क्षेत्र के बीसापुर गांव निवासी हरिश्चंद्र का 28 वर्षीय पुत्र कालीचरन बाइक पर सवार होकर असोथर थाना क्षेत्र अपने बुआ के घर जा रहा था।

जब उसकी बाइक थरियांव कस्बे के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक कालीचरण गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके भाई रंजीत पाल को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

