G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के अर्न्तगत सोमवार की देरशाम दो चार पहिया वाहन की भिडन्त में कानपुर में तैनात डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल अवस्था इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार हथगाम कस्बा के छिवलाहा आदर्श नगर रज्जीपुर निवासी रंगी लाल 40 वर्षीय पुत्र अवधेश यादव कानपुर में डा0 के पद पर तैनात थे। बताते है कि वह रात अपने चार पहिया वाहन से घर आ रहे थे। जैसे ही वह छिवलाहा के समीप पहुंचे तभी सामने से आ रही चार पहिया वाहन से भिडन्त हो गयी। जिससे डॉक्टर अवधेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी मिलने पर सरकारी एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जाँच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के।लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share