G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव के समीप ई-रिक्शा नियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हों गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव निवासी राम सनेही का 22 वर्षीय पुत्र मनीष जो ई-रिक्शा चालक है।

आज सुबह वह रिक्शा लेकर घर से निकला तभी गांव के समीप रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके भाई पवन को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share