G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरा कढिवा गाँव के समीप बाइक सवार जंगली जानवर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बीरनपुर मवई गांव निवासी स्वर्गीय लक्ष्मी प्रसाद का 50 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार बाइक पर सवार होकर थानां क्षेत्र के बेरा गढ़ीवा एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहा था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के कढिवा गांव के समीप पहुंची तभी अचानक बाइक के सामने आये जंगली जानवर से टकरा गई। और अशोक कुमार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके भाई राम गोपाल ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share