उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोघन गाँव में अचानक वृद्ध की तबियत खराब हो जाने पर उसको इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। किसकी सुचना पुलिस को हुई तो पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कटोघन गांव निवासी दुलारे का 60 वर्षीय पुत्र बचान की रविवार की शाम अचानक तबियत बिगड़ गई। जिस पर परिजन उसे उपचार के लिए हरदों अस्पताल ला रहे थे। इसी बीच उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की ठण्ड लगने से मौत हुई है। वही पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के इंतेज़ार है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

