Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरुं थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में घर के अंदर प्लास्टर करते समय बिजलीं के करंट की चपेट में आकर राजगीर की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी गणेशी का 33 वर्षीय पुत्र रामधनी घर में प्लास्टर कर रहा था। तभी उसकी बिजली के कटे हुए तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By