Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन गाँव में शनिवार की सुबह खेत में पानी लगा रहे वृद्ध की अचानक तबियत बिगड़ जाने पर वह गिर गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। सूचन पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार खेसहन गांव निवासी स्व0 बद्री का 60 वर्षीय पुत्र पितांबर खेतों में पानी लगाए था। सुबह लगभग छह बजे अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई और गिर गया। कुछ देर बाद उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो तुरन्त मौके पर पहुंचकर वृद्ध को इलाज के लिए गांजीपुर सीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टर जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By