उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के किचन के बाहर टीन शेड में लगे लोहे के पाइप में रस्सी द्वारा युवक 35 वर्षीय अमित कुमार कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय स्वामी दिन कुशवाहा रविवार की सुबह लगभग 6 बजे फांसी के फंदे में लटका देखा गया तो हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ लग गई। परिजन रो- रोकर बेहाल हो रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारण की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अमित कुमार कुशवाहा स्वयं का ऑटो चलाता था। रविवार की सुबह लगभग 4 बजे वह घर से निकल आया था। वह अपने साथ ऑटो में रखी रस्सी भी ले गया था। युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी तथा अन्य परिजन रो-रो कर बेहाल हो रहे थे। पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया। मृतक के एक 4 वर्षीय पुत्री पलक तथा 2 वर्षीय पुत्र मयंक है। उसने घर गृहस्थी चलाने के लिए स्वयं का ऑटो खरीदा था और उसे चलाता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

