उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के चंदनमऊ गाँव में आज सोमवार की सुबह भोर पहर महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। जानकारी के अनुसार चंदनमऊ गांव निवासी स्व0 रामचन्द्र की 04 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। तब उसे उसकी 26 वर्षीय पत्नी माया देवी मानसिक तनाव में रहने लगी थी। सोमवार की भोर पहर उसने उस वक्त फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया जब घर के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। सुबह जब घर वालों की नींद खुली और कमरे में देखा तो माया का शव फांसी पर लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के देवर बुधराज ने घटना के बाबत जानकारी दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share