G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर बिलन्दा बाईपास के समीप बाइकों की भिडन्त में एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के रारा गाँव निवासी लैश का 32 वर्षीय पुत्र महेश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक थरियांव थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर बिलन्दा बाईपास के समीप पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी भिडन्त हो गई जिसमे महेश घायल हो गया। घटना की सूचना फोन कर सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share