G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र सिंह ने जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ई०वी०एम०/वी०वी०पैट के वेयर हाउस के त्रैमासिक आन्तरिक सुरक्षा की स्थिति का भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय / राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों यथा भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पाटी, बहुजन समाज पार्टी व आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों तथा अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) / उप जिला निर्वाचन अधिकारी, नोडल अधिकारी, ई०वी०एम०, उप जिलाधिकारी सदर,

उप निदेशक कृषि / नोडल अधिकारी ई०वी०एम०/वी०वी०पैट एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फतेहपुर उपस्थित रहे।जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी ने ई०वी०एम० वेयर हाउस में लगे सी०सी० कैमरों का निरीक्षण किया, जिसमें यह पाया गया कि उक्त सभी सी०सी० कैमरे क्रियाशील है। इसी क्रम में ई० वी० एम० वेयर हाउस की सुरक्षा में लगे फायर सिलेण्डर की वैधता की जांच की गयी जो आयोग के मानक के अनुरूप पायी गयी तथा वेयर हाउस में रखी गयी ई० वी० एम० मशीनें आयोग के निर्धारित मानक के अनरूप रखी हुई पायी गयी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share