उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की सदर नगर पालिका परिषद कार्यालय में आज जिला चिकित्सालय द्वारा हेल्थ कैंप लगाया गया। जिसमें नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। जांच में कमी पाए जाने पर मौके पर मौजूद डॉक्टरों द्वारा दवा भी दी गई। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सदर रविंद्र कुमार के देखरेख में यह कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों द्वारा सहयोग किया गया। इस मौके पर नगर पालिका नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी संजय सिंह, पंकज शुक्ला, सलीम अनवर, मोहम्मद हबीब, मोहम्मद आकिब, रितेश कुमार श्रीवास्तव, गजनफर हुसैन, शहनाज बेगम रानी आदि लोग उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share