Spread the love

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिलें के पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में आज क्षेत्राधिकारी सदर गौरव शर्मा द्वारा सदर कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। गार्द द्वारा सलामी के बाद कार्यालय सीसीटीएनएस, मालखाना का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा‑निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति केंद्र पर आए प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की जानकारी ली गई।

थाने के शस्त्रागार का निरीक्षण कर असलहों की साफ‑सफाई देखी, फिर अभिलेखों, गार्ड फाइल, कैशबुक, रजिस्टर नं‑08, बीट सूचना रजिस्टर, ऑर्डर बुक, मालखाना रजिस्टर, क्रिया‑शील अपराधी सूची, ऑर्डर बुक न्यायालय, आदि का अवलोकन किया गया व NCRP पोर्टल पर साइबर प्रकरण के निस्तारण हेतु प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा‑निर्देश दिए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By