Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के जयराम नगर जोनिहा चौराहे के समीप अनियंत्रित बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के त्रिलोकीपुर गांव निवासी भिक्कू का 20 वर्षीय पुत्र नंरेन्द्र बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब वह थानां क्षेत्र के जय राम नगर जोनिहा चौराहे के समीप पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे नंरेन्द्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचन मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By