उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के मानापुर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार खखरेरुं थानां क्षेत्र के अंजना कबीर गांव निवासी रामदास का 28 वर्षीय पुत्र सरवन बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए हथगांम थाना क्षेत्र गया था। जब उसकी बाइक मानापुर गांव के समीप पहुंची तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share