G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर मौहर गांव के समीप ओवर ब्रिज पर पैदल खेत से घर लौट रही महिला को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। बाईक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल व्यवस्था उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मौहर गांव निवासी रविकांत की 35 वर्षीय पत्नी सोनिका देवी गांव के समीप स्थित खेत में काम करने गई थी। वहां से पैदल वापस लौटते समय जब वह थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर गांव के समीप स्थित ओवर ब्रिज पर पहुंची सभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से सोनिका देवी गंभीर रूप से घायल हो गई हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएससी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी मनोज भारती व पायलट बृजेंद्र कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल महिला के साथ अस्पताल पहुंचे उसके जेठ मनोज ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share