Spread the love

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बक्शपुर गाँव के समीप रेलवे लाइन पार करते समय कक्षा 11 के छात्र की ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के मकदूमपुर गांव निवासी बाबू सिंह का 17 वर्षीय पुत्र मयंक सिंह जो कि कक्षा 11 का छात्र था। बताते हैं कि शनिवार की शाम गांव वापस आते समय बक्शपुर के समीप नई रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्यम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By