G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के उमरी गाँव मे आज सुबह अपने घर की खुली छत पर खेल रही किशोरी नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी प्रदीप कुमार की 11 वर्षीय पुत्री अंजल आज सुबह अपने घर की छत खुली छत पर बच्चों के साथ खेल रही थी।

तभी वह खेलते समय छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजन उसको अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही अस्पताल पहुंचे किशोरी के पिता प्रदीप कुमार ने बताया आज सुबह बच्चे छत पर खेल रहे थे तभी अंजल छत से नीचे गिरकर घायल हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share