उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम बर्रा बगहा मजरे सरकण्डी में एक सप्ताह पूर्व घर के अंदर सो रही महिला पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया था। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई परिजन उसका इलाज करा रहे थे जहाँ इलाज के दौरान रविवार की शाम घर पर ही मौत हो गई। बताते चलें कि थानां क्षेत्र के बर्रा बगहा मजरे सरकण्डी गाँव निवासी अयोध्या की 30 वर्षीय पत्नी रन्नो देवी 31 दिसम्बर को घर के कमरे में सो रही थी। तभी अचानक जंगली जानवर अंदर घुस आया और महिला पर हमला कर दिया था। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए। जहां से उसे हैलट के लिए रेफर कर दिया गया। वहां भी जवाब दे देने पर उसे लखनऊ ले गए। इसके बाद घर पर इलाज करवा रहे थे। तभी रविवार की शाम उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी मृतिका के भाई दयाशंकर ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share