G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल से संबंधित आवेदनों का निस्तारण ससमय कराने के निर्देश दिए एवं कोई भी प्रकरण डिफॉल्टर न होने पाए का अधिकारी विशेष ध्यान रखे । मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, सीएम युवा विकास योजना) का विस्तार से जानकारी दी गई एवं जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योग स्थापना के लिए जो ऋण बैंक से स्वीकृत हो गए है परन्तु अभी तक वितरण नही हुआ है का जल्द से जल्द वितरण कराना सुनिश्चित करें, साथ ही जो आवेदन लंबित है, उनका ससमय निस्तारण कराए। उन्होंने जनपद में उद्योग स्थापित करने के लिए जो एमओयू किए गए है में औद्योगिक संस्थानों को जो भी सहायता की आवश्यकता है संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सकारात्मक भूमिका निभाते हुए नियमानुसार मदद करे। उन्होंने कहा कि बिन्दकी में विद्युत का स्वतंत्र फीडर बनाने के लिए उद्यमीगण कितने उद्योग संचालित है, भविष्य में कितने उद्योग लग सकते है कि विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराए ताकि विद्युत के लिए स्वतंत्र फीडर के लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया जा सके।

आनंदेश्वर रईस मिल मलवा एवं अन्य इकाई के विद्युत बिल में टीडीएस एडजेस्ट संबंधी प्रकरण उद्यमियों द्वारा उठाया गया। जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए टीडीएस एडजेस्ट का कार्य पूरा कराया गया । उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर से कहा उद्यमी मनोज गांधी की ग्राम अजगांवा में चिह्नित औद्योगिक इकाई की भूमि पर पत्थरगढ़ी कराए यदि कोई अवरोध उत्पन्न करता है तो विधिक कार्यवाही करते हुए पत्थरगढ़ी कराए। उन्होंने अधिशाषी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि यूपी सीडा के अधीन औद्योगिक क्षेत्र मलवा में जर्जर विद्युत पोलो एवं तारो की शिफ्टिंग का कार्य टेंडर की कार्यवाही पूरी कराते हुए कार्य कराना सुनिश्चित करे । उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि विकसित राजकीय औद्योगिक स्थानों में भूखंड आवंटन के संबंध में उद्यमियों के साथ कार्यशाला कराते हुए भूखंड संबंधी पूरी जानकारी/प्रक्रिया से अवगत कराए । बैठक में औद्योगिक इकाइयों से प्राप्त शिकायतों/सुझावों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ नियमानुसार कार्यवाई करके अमल में लाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुनील कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, सीएफओ, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्यान अधिकारी, एलडीएम, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, ईओ सदर, अधिशाषी अभियंता विद्युत, उद्यमियों सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share