Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के अस्ती गाँव के समीप मंगलवार की देर शाम रेलवे लाइन पार करते समय युवक ट्रेन की चपेट में गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोवताली क्षेत्र के अस्ती कालोनी निवासी प्यारे लाल का 22 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार मंगलवार की शाम लगभग 7ः30 बजे शौचक्रिया के लिए गया था। वापस लौटते समय कोहरा होने के कारण रेलवे लाइन पार करने लगा। इसी बीच ट्रेन आ गयी तभी ट्रेन की चपेट में आ जाने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस में घटना की जानकारी चचेरा भाई दिनेश कुमार ने दी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By