G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के आरा मासीन के समीप बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका।इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के प्रयाग दासपुर उर्फ पइगापुर गांव निवासी जगत पाल का 55 वर्षीय पुत्र अमृत लाल बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब वह थाना क्षेत्र के आरा मासीन के पास पहुंचा तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। जिससे अमृत लाल।गंभीर रूप से घायल हो गया हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो मौके पर पहुंचे और उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया तो परिजन अपने प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share