उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगज थानां क्षेत्र में किसान खेत मे पानी लगाए हुए था।तभी उसकी तबियत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुर लकड़ी बसावनपुर गाँव निवासी कमलेश कोरी पुत्र सुखदेव खेत में पानी लगाने गया था। खेत मे ठंड लगने के कारण वहीं गिर गया सूचना मिलने पर परिजन तुरन्त मौके पर पहुंचकर उसको हुसैनगंज सीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टर ने सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल भेज दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी।पर मौजूद डॉक्टर ने उसकी हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रिफर कर दिया। परिजन उसको लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में ही उसकी सांसे थमने लगी तो परिजन घर ले आए। जहां उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादशे के बाद से पत्नी श्रीमती, तथा पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share