उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की बिंदकी क्षेत्र के विधायक जयकुमार सिंह जैकी के जन्मदिन के मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल बांटे तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी किया। विधायक जयकुमार सिंह जैकी के जन्मदिन के मौके पर तहसील परिसर, विधायक के कैंप कार्यालय, काशी कंपलेक्स सहित कई स्थानों पर केक काटे गए लोगों ने विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। शनिवार को बिंदकी क्षेत्र के विधायक जयकुमार सिंह जैकी के जन्मदिन के मौके पर नगर क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा। विधायक ने अपने जन्मदिन के मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों को फल बांटे मरीज से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना भी किया उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अधीक्षक डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह से मरीजों का बेहतर इलाज करने के निर्देश भी दिए। विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने तहसील परिसर भाजपा के लोगों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केक काटा और सभी के साथ केक खाकर तथा मौजूद लोगों को केक खिलाकर अपना जन्मदिन मनाया मौजूद लोगों ने विधायक को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। बिंदकी कस्बे के मुगल रोड स्थित काशी परिसर में भी भाजपा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में के काटकर विधायक जय कुमार सिंह जैकी को जन्मदिन की बधाई दी गई। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आशीष तिवारी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष राधा साहू, पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल सोनकर, भाजपा नेता सुधीरत्रिपाठी अनिल कुमार सोनकर उर्फ सूर्या दिनेश तिवारी संगीता तिवारीअतुल द्विवेदी शुभम सिंह परिहार वेद वर्मा पदम सिंह पटेल दिनेश ठेकेदार सुजीत उमराव चंद्रिका प्रसाद उमराव जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह सभासद सत्यम अग्रवाल किशन सोनकर स्वाति ओमर सोमवती निषाद रचना हुसैन पप्पू शाह गोविंद बाबू टाटा सौरभ बाजपेई रजत गुप्ता अंकित गुप्ता एडवोकेट सुनील तिवारी राजेश तिवारी काजू साहू दिनेश सोनकर ठेकेदार गोलू गुप्ता सुजीत उमराव सभासद मोतीलाल निषाद सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share