उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के समाजवादी पार्टी कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर प्रखर समाजवादी प्रणेता, चिंतक एवं विचारक छोटे लोहिया के नाम से प्रख्यात स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र के जीवन एवं उनके समाजवादी विचारों पर विस्तार से चर्चा की तथा उनके बताए मार्ग और पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रीता प्रजापति, हीरालाल साहू, संगीता राज पासवान, डॉ. अमित पाल, गार्गीदीन बाजपेई, राजकरन विश्वकर्मा, अकील अहमद, सुहैल खान, डी.जी. कुशवाहा, अतुल यादव, इंजीनियर सिद्धार्थ गौतम, राम सुमेर, देवेंद्र कुमार, गौतम, राम अवतार साहू, रईस अहमद, कामता प्रसाद, गुड्डू यादव, विमल यादव, राजेंद्र साहू, सूर्यभान सिंह यादव, विक्रम सिंह सहित अन्य समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share