Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्र के कस्बे में अनियंत्रीत बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुंच कर घायल अवस्था मे उसको इलाज लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी राम विशाल तिवारी का 52 वर्षीय पुत्र अरुण तिवारी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था।

जब वह घर के समीप पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाईक चालक गिरकर घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर घायल अवस्था मे उसको पर इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By