उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्र के असनी पुल के समीप अचानक बाइक के सामने आए बन्दर को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रीत होकर गिर गई। जिससे बाइक पर पीछे बैठी किशोरी गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के असनी गाँव निवासी स्व. राम सजीवन की 14 वर्षीय पुत्री राखी देवी अपने भाई अजीत के साथ बाइक पर सवार होकर असनी पुल के समीप से कुछ घरेलू सामान खरीद कर वापस आ रही थी।
तभी अचानक रोड पर बंदर आ गया जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। और बाइक पर सवार राशि देवी गम्भीर रूप घायल हो गई। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। अस्पताल पहुंची राशि देवी की मां गुड्डी देवी ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414



