उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले में आज जिला कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में जिला व शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं उनके सिद्धांतों व देश की आजादी में दिए गए योगदान की चर्चा की। गोष्ठी में जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि महात्मा गांधी जी एक अमर गाथा है उनके बारे में जितनी भी चर्चा की जाए कम है उन्होंने अपना सर्वश्र त्याग कर पूरा जीवन देश को अर्पित कर दिया अंग्रेजों के सामने वह कभी नहीं झुके और न ही देश को झुकने दिया, सत्य और अहिंसा के बल पर देश को आजादी दिलाई जो अविस्मरणीय है। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि गांधी एक विचार धारा है। जिसका अनुकरण हमारे लिए परम आवश्यक है। आज विश्व के सैकड़ों देशों में उनकी पूजा होती है परंतु ये बहुत दुख की बात है कि कुछ सत्ता के स्वार्थी व्यक्ति उनको नीचा दिखाने का प्रयास करते हैं परंतु हम उनके आदर्शों पर अडिग हैं। और उनके सिद्धांतों पर चलकर अपने को गौरवान्वित महसूस करते है। अभी हाल ही कांग्रेस में आए आप पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजीत मौर्य ने भी गांधी जी के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलना जीवन का सफल मार्ग बताया उन्होंने कहा कि उनके बारे में गलत टिप्पणी करना स्वतः देश द्रोह की श्रेणी में आ जाता है क्यों कि वह एक राष्ट्रपिता और अमर सचेतक हैं। पार्टी उपाध्यक्ष सुधाकर अवस्थी व पार्टी प्रवक्ता ई देवी प्रकाश दुबे ने भी गांधी जी जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारत की आजादी का अमर योद्धा करार दिया। गोष्ठी में मुख्य रूप से ए आई सी सी राजीव लोचन निषाद, सैयद सहाब अली, राम नरेश महराज, शोभा दुबे, ओम प्रकाश कोरी, आरिफ खान,सुधीश पांडेय, आदित्य श्रीवास्तव, कौशल कुमार शुक्ला, अजय बच्चा, सिद्धार्थ वर्मा, राहुल गौतम, अनिल पांडेय शब्बीर अहमद. धर्मेन्द्र सिंह. आदि लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!