उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब मोहल्ले में ई-रिक्शे की टक्कर से बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी खेलदार मोहल्ला निवासी शमशाद अली का 19 वर्षीय पुत्र आमीर हमज़ा बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब मोहल्ले में पहुंची। तभी ई-रिक्शे ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक युवक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी परिजन उसको शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

