उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 के लखनऊ बाईपास के ओवर ब्रिज के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया। जिससे ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के तोराब अली का पुरवा मोहल्ला निवासी स्वर्गीय पुत्तन लाल चौधरी का 35 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार चौधरी जो ई-रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

रोज की भांति वह रिक्शा लेकर सवारी की तलाश में लखनऊ बाईपास की तरफ गया था। नेशनल हाइवे 2 के ओवर ब्रिज के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक सुनील घायल हो गया। हादसे की जानकारी घायल के परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share