उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर बहिलापुर गांव के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदो गांव निवासी सियम्बर का 32 वर्षीय पुत्र राहुल व कोतवाली क्षेत्र के चौड़ा खेर गांव निवासी पप्पू का 27 वर्षीय पुत्र निशान दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। जब इनकी बाइक थरियांव थानां क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बहिलापुर गांव के समीप पहुंची तभी अज्ञात वाहन इनकी बाईक को टक्कर मारते हुए निकल गया।

जिससे बाइक सवार दोनों युवक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी घायलों के परिजनों को हुई तो तुरंत अपने प्राइवेट चार पहिया वाहन से घटना स्थल पर पहुंचे। और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

