उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर गाँव व भदौंहा के बीच तेज रफ्तार डम्फर की चपेट में आ जाने से एक बाइक सवार की मौके पर मौ हो गयी। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घालय हो गया। जिसका इलाज प्रयागराज में चल रहा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सौदपुर मचमई गांव निवासी स्व0 रामआसरे का 21 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार अपने साथी अतूल के साथ शादी समारोह में फोटोग्राफी करके वापस आ रहा था। जैसे ही यह लोग रक्षपालपुर व भदौहा गांव के बीच पहुंचे तभी तेज रफ्तार डम्फर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे सौरभ कुमार की घटना स्थल पर मौत हो गयी। वहीं अतुल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए हरदो सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर प्रयासराज के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!